सुबह खाली पेट धनिया के बीजों के पानी का सेवन करना थायरॉइड की समस्या ठीक करने में रामबाण है।

आयुर्वेद के अनुसार थायरॉइड वात और कफ दोष के कारण होता है, जिसे धनिया का पानी संतुलित करता है।
धनिया का पानी पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। यह अपच, कब्ज़, पेट में सूजन, दर्द आदि समस्याओं को ठीक करता है।
अपने हाइपोग्लाइसेमिक गुणों के कारण धनिया का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है।
धनिया के पानी में सूजन रोधी गुण होते हैं। इससे गठिया, जोड़ों के दर्द आदि में राहत मिलती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया का पानी फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और त्वचा पर एजिंग के लक्षणों को स्लो करता है।
धनिया के बीज के पानी में मिश्री मिलाकर पीने से मूत्र मार्ग संक्रमण और यूरिन के दौरान होने वाली जलन से राहत मिलती है।
धनिया का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर से टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। इसका फायदा वजन कम करने में मिलता है।
धनिया के बीजों का पानी ऐसे बनाएं
धनिया के बीजों का पानी बनाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी जाएं।