प्रदूषण, डिहाइड्रेशन, सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल, स्मोकिंग जैसे कई कारणों से हमारे होठ काले हो जाते हैं.

काले होठों के वजह से चेहरे की सुंदरता खो जाती है. लेकिन कुछ नुस्खों से इसे दूर किया जा सकता है.
ग्लिसरीन में नींबू मिलाकर होठों पर लगाने से होठों का कालापन दूर होता है.
रात को सोने से पहले होठों पर बादाम का तेल लगाए होठों का कालापन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।
खीरे का रस लगाने से भी होठों का कालापन दूर होता है।
नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। इसका रस होठों पर दो महीने तक रोज लगाने से होंठ गुलाबी होने लगते हैं।
शहद में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर लगाए। एक दिन में तीन बार उपयोग करने से होठ गुलाबी हो जाते हैं
सोने से पहले होठों पर शहद लगाए। सुबह गर्म पानी से साफ करें। कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा।
होठों को गुलाबी बनाने के लिए रात मे सोने से पहले सूखी हल्दी और मलाई का पेस्ट बना कर होठों पर लगाए
होंठों पर ग्लिसरीन के साथ केसर और गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी डार्कनेस कम होती है।
सुबह के समय ब्रश करते हुए हल्के-हल्के टूथब्रश से होंठों को रगड़ें, ऐसा करने से होंठों की डार्कनेस कम होगी।
बहुत ज्यादा ब्लैक टी या कॉफी पीने से लिप्स रंग जाते हैं जिससे ये ज्यादा डार्क दिखाई देते हैं |
होंठो का कालापन दूर करने के लिए आपको रोजाना चीनी से होंठों को स्क्रब करना चाहिए.
बेकिंग सोडा होंठों की डेड सेल्स त्वचा को अच्छे से साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।
होंठों की डार्कनेस दूर करने के लिए आप घर में लिप स्क्रब बना सकते हैं।