आज 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जा रहा है.
आज लोग अपने पार्टनर, क्रश या किसी खास दोस्त को चॉकलेट देते हैं. जिससे रिश्तों में मिठास आती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं चॉकलेट से न केवल प्यार बढ़ता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. हाँ डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को फायदे होते हैं.
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनॉयड्स ब्लड फ्लो बेहतर करता है, साथ ही BP और खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होते है, जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है.
डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होने के कारण एनर्जी और ताक़त बढ़ती है.
रोजाना एक पीस डार्क चॉकलेट खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है
डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम, दिमाग तेज़ और मूड अच्छा होता है.
डार्क चॉकलेट मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होता है
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.