Dalchini Ke Fayde: गठिया हो या माइग्रेन, दर्द को खींच कर बाहर करेगा दालचीनी का लेप और काढ़ा, जानिए कमाल के फायदे...

सब्जी और सूप से लेकर चाय तक में खुशबू और फ्लेवर घोलने वाली दालचीनी स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
दालचीनी में एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी और फ्लू के वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।
दालचीनी के तेल की मालिश से जोड़ों के दर्द से बहुत हद तक राहत पाई जा सकती है। यह गठिया तक के दर्द से आपको राहत देगा। इसका काढ़ा पीने से भी आपको फायदा होगा।
दालचीनी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं।
दालचीनी के दूध के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
दालचीनी सिर दर्द यहां तक कि माइग्रेन के भयानक सिरदर्द को कम करने में मददगार है।
दालचीनी में न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, इसलिये यह हमे तनाव और चिंता से राहत देती है।
दालचीनी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण मौजूद हैं।
दालचीनी पाउडर के सेवन से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है।इससे ब्लड शुगर कम करने में मदद मिल सकती है।
दालचीनी का काढ़ा ऐसे बनाएं:- काढ़ा बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी उबालना है और उसमें आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर डालना है। आप इसमें तुलसी के पत्ते और अदरख भी डाल सकते हैं। जब पानी उबलकर आधा रह जाए तो इसे छान लें और थोड़ा ठंडा करें। आप इसे ऐसे ही पिएं या थोड़ा गुड़ भी डाल सकते हैं।