अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें रह-रहकर थोड़ी-थोड़ी देर में डकार ही आती रहती है तो उन्हें इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। फिर उन्हें बार-बार डकार आने की इस समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। तो आइए जानते है कारण और कैसे पाएं राहत...
खाना खाने से 10 मिनट पहले आपको छाती के बजाय पेट से गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस डालनी चाहिए। सांस इतनी गहरी हो कि जब आप सांस लें तो पेट बाहर आना चाहिए और सांस छोड़ते वक्त पेट अंदर जाना चाहिए।
हमेशा तसल्ली से चबाकर खाना खाएं। मुंह बंद कर चबाएं। हड़बड़ी न खाएं। खाने के दौरान ज्यादा बातें ना करें क्योंकि इससे पेट के अंदर साथ में ज्यादा हवा चली जाती है जो बाद में डकार के रूप में बाहर आती है।
अगर आप भी खाने या जंक फूड के साथ कार्बोरेटेड ड्रिंक लेने के बेहद शौकीन हैं तो आपको डकार ज्यादा आनी ही है। क्योंकि इनमें पहले से ही गैस मौजूद है।
खाने के दौरान पानी बहुत आराम से पिएं। खाते समय कभी भी झुक कर ना बैठें। इससे पेट में गैस ट्रैप होती है और निकल नहीं पाती। जो बाद में खड़े होने या सीधे होने पर डकार की वजह बनती है।
अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं और भीतर ही भीतर गुनते रहते हैं, शेयर नहीं करते तो यह लगातार बना रहने वाला तनाव आपके शरीर में बहुत से बदलाव करता है और यह विस्फोट की तरह डकार के रूप में भी सामने आ सकता है।
रात को देर से खाना खाने की आदत को बिल्कुल छोड़ दें। बेहतर होगा कि आप रात को 8 बजे के अंदर ही अपना डिनर कंप्लीट कर लें। नहीं तो सोने के दो-तीन घंटे पहले करें। लेट नाइट डिनर करने से भी बार-बार डकारें आती हैं।
स्मोकिंग तो वैसे भी आपके शरीर को अंदर ही अंदर सुलगाती है, झुलसाती है। साथ ही बार-बार डकार आने का कारण भी बनती है। इसलिए स्मोकिंग की आदत को तुरंत छोड़ें।