सरकारी कर्मचारियों के लिए ख़ुशख़बरी है.

सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी हो सकती है.
केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है.
सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह संभव है.
इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3-4 प्रतिशत तक की DA बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है.
यह DA बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी मानी जाएगी.
पिछली बार भी अक्टूबर के पहले हफ्ते - में DA में बढ़ोतरी की गई थी.
मार्च 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाकर बेसिक पे का 50 प्रतिशत कर दिया था.
पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत (DR) को 4 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था.
हर साल DA और DR में दो बार वृद्धि होती है, एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में.