भारत टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर जहां जीत हासिल की है. वही इस दौरान ईशान ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुआ सभी का दिल जीत लिया है. लेकिन अब ईशान किशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसे उनके दादा अनुराग ने पुष्टि की है.
दरअसल, क्रिकेटर ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनके लव स्टोरी का खुलासा करते हुए क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड का नाम बताया है, जिससे वह जल्द शादी के बंध में बंधने वाले है. तो आइए जानते है कौन है क्रिकेटर की बनाने वाली दुल्हन...
मीडिया से बातचीत करते हुए ईशान के दादा ने कहा कि उनका पोता जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया को पसंद करता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईशान और अदिति की जल्द ही शादी होने वाली है.
परिवार के मुताबिक शादी इस साल के अंत या 2027 तक हो सकती है. क्रिकेट शेड्यूल के बीच तारीख तय की जाएगी. घर में इस रिश्ते को लेकर खुशी का माहौल है.
औरंगाबाद में रहने वाले ईशान किशन के दादा ने बताया कि उन्होंने पोते से इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा था कि बहू का चेहरा देखे बिना वह दुनिया से जाना नहीं चाहते.
इसी बातचीत के दौरान ईशान ने अदिति के बारे में बताया था. दादा ने साफ कहा, 'ईशान की पसंद ही मेरी पसंद है.'
बता दें कि अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं. फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी फाइनलिस्ट रहीं.
अदिति हुंडिया ने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में अपना करियर बनाया. उनके पिता जयपुर में कारोबारी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी समारोह जयपुर में होगा. पटना या ईशान के गांव में रिसेप्शन रखा जा सकता है. ईशान ने भी एक बार मजाक में कहा था कि उनकी बारात फ्लाइट से जाएगी.