क्रिकेट जगत में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि PSL 2026 शुरु होने से पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा सुरक्षा खतरा मदनरने लगा है. आगे पढ़िए पूरी खबर...
मिली रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान TTP के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर धमकी दी है.
दरअसल आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को साफ अलर्ट करते हुए अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें, एक वरिष्ठ कमांडर के हवाले से कहा गया है कि अगर खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी.
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी यहां धमकी बढ़ी तेजी से वायरल हो रही है. साथ ही इसकी धमकी की जांच शुरू कर दिए गए है. वही कमांडरों का कहना है कि वे पूरी तरह से कोशिश करेंगे, ताकि इस टूर्नामेंट में ऐसा कुछ न हो पाएं और खिलाड़ी मैदान पर न उतारें.
वही इस धमकी के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम PSL 2026 में खेलने वाले हैं. वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे. स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से डेब्यू करेंगे और पाकिस्तान पहुंच चुके हैं.
वही इसके अलावा मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. आतंकी संगठन ने वार्नर और स्मिथ जैसे दिग्गजों का नाम लेकर धमकी दी है.
वही इस तरह की स्थिति को देखते हुए PAK क्रिकेट बोर्ड PCB ने एक बड़ा फैसला लिया है. PCB चेयमैन मोहसिन नकवी ने घोषण किया है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दारकों के खेले जाएंगे.
वही PCB का आगे ने कहा- जब हम लोगों को अपनी आवाजाही सीमित करने के लिए कह रहे हैं, तो स्टेडियम में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकते. इसलिए यह फैसला लिया गया है.
बता दें कि, यह टूर्नामेंट PSL 2026 का मुकाबल 26 मार्च से शुरू होने वाला है. यहां कुछ 44 मैच खेला जाएगा, वही सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे. वही इस मैच की ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है.