आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज की दिक्कत रहती है.
बाथरूम में कितनी बार भी बैठ लो सही से पेट साफ़ नहीं होता है.
ऐसे में कुछ टिप्स को आजमा सकते हैं, जिससे पेट साफ़ होने लगेगा.
शौच करने के लिए हमेशा उकड़ू पोजिशन में बैठें, आगे की ओर झुकें और अपने हाथों को अपनी जांघों पर रखें.
ब्रिस्क वॉक करें, क्योंकि ज्यादा देर बैठने से आंतों की मांसपेशियां सुस्त हो जाती है, ब्रिस्क वॉक से यह एक्टिव होता है.
डाइट में हाई फाइबर फ़ूड ऐड करें, क्योंकि फाइबर मल को मुलायम बनाकर आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है.
सुबह उठते ही गुनगुना पानी और नींबू पिएं. इससे पाचन तंत्र एक्टिव होता है और पेट साफ़ होने मदद मिलती है.
कब्ज के इलाज के लिए ईसबगोल सबसे अच्छा उपाय है, सुबह उठते ही या रात में ईसबगोल पीने से पेट साफ़ हो जाएगा.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.