आजकल की भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल के चलते हर तीसरा आदमी कब्ज से जूझ रहा है.
रोज सुबह बाथरूम में घंटों बैठने के बाद भी ठीक से पेट साफ़ नहीं होता है.
ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं जिससे आंतों में फंसा सारा मल बाहर निकल जाएगा.
रात को सोने से गुनगुना पानी में आधा नींबू निचोड़ कर धीरे धीरे पिएं.
सोने से पहले एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण (हरड़, बहेड़ा और आंवला) को गुनगुने पानी के साथ खा लें.
रात में 1-2 चम्मच इसबगोल को दूध या गुनगुने पानी में डालकर पी लें.
रात को एक गिलास दूध में 1-2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पीने से सुबह पेट साफ़ हो जायेगा.
रात में सना के पत्ते या चूर्ण का सेवन करें, सुबह तक पेट साफ़ हो जायेगा. इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा न करें.