जनदर्शन में श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को CM ने किया सम्मानित, दो दो लाख रुपए के चेक किये वितरित

जनदर्शन में CM विष्णु देव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो दो लाख रुपए के चेक वितरित किए
मुख्यमंत्री ने नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 13 बच्चों को वितरित किए चेक
इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है
योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत
मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे