Chilli Garlic Paneer Nuggets: नाश्ता तो बनाएं चिली गार्लिक पनीर नगेट्स, मिनटों में बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा तैयार, जानिए रेसिपी...
रेस्टोरेंट जैसा बढ़िया नाश्ता करने का मन हो तो बच्चों के साथ मिलजुलकर घर में चुटकियों में बनाइए चिली गार्लिक पनीर नगेट्स। खेल-खेल में बनने वाला चिली गार्लिक पनीर नगेट्स सबको बहुत पसंद आएगा।
किसी को पनीर के क्यूब्स काटने का काम दें तो किसी को सामान इकट्ठा करने का। सबका सहयोग होगा तो साथ बैठकर चिली गार्लिक पनीर नगेट्स खाने का मज़ा भी दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
चिली गार्लिक पनीर नगेट्स बनाने के लिए हमें चाहिए:- पनीर - 250 ग्राम, अदरख-लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून, काली मिर्च पाउडर - 1/4 स्पून
अन्य सामग्री:- ब्रैड क्रम्ब्स- 1/2 कप, तेल - तलने के लिए
चिली गार्लिक पनीर नगेट्स ऐसे बनाएं:- सबसे पहले एक गहरे कटोरे में अदरक-लहसुन का पेस्ट,लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, रेड चिली साॅस, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक डालें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
पनीर क्यूब्स को तैयार पेस्ट में डालें और अच्छी तरह कोट करें। इसे 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दें।
एक दूसरे बाउल में काॅर्नफ्लोर, मैदा और पानी का गाढ़ा मिश्रण बनाएं। इसमें चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और नमक भी डालें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर मैरिनेट किए हुए पनीर को तैयार मैदे के घोल में डिप करें और ब्रेड क्रम्ब्स में रोल कर गर्म तेल में छोड़ दें। एक बार में चार-पांच नगेट्स तलें। आंच मध्यम हो। एक तरफ से अच्छी रंगत आने पर हल्के हाथों से पलट दें।
दोनों तरफ से सुनहरा-भूरा होने तक तलें और पेपर टाॅवेल में निकालें। एकदम रेस्टोरेंट जैसे चिली गार्लिक पनीर नगेट्स बन कर तैयार हैं। साॅस या मेयो के साथ सपरिवार इनका आनंद लें।