फाइबर से भरपूर चीकू के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं कब्ज़, अपच आदि से राहत मिलती है।
चीकू में भरपूर पानी और नेचुरल शुगर होती है इसलिए यह गर्मियों में हमें एनर्जी देने के लिए बहुत बढ़िया है।
चीकू के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।
चीकू एक कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला फल है। इसलिए वेट लॉस के लिए बढ़िया है।
चीकू में विटामिन ए, सी और ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसलिए यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने में मदद करता है।
चीकू में कफ को बाहर निकालने वाले गुण होते हैं इसलिए यह खांसी और गले की जकड़न से राहत देता है।
चीकू में मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
चीकू के सेवन से बाल मजबूत होते हैं और कम झड़ते हैं।
चीकू का नियमित सेवन करने से मानसिक राहत मिलती है। यह तनाव को कम करता है। कॉग्निटिव फंक्शंस और याददाश्त को बेहतर करता है।
चीकू में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी बीमारियों में बेहद फायदेमंद है।
चीकू में विटामिन ए होता है इसलिए यह आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
चीकू में भरपूर फोलेट होता है जो गर्भावस्था में बेहद जरूरी है। चीकू के सेवन से डिलीवरी के बाद आने वाली कमजोरी जल्दी दूर होती है। यह स्तनपान करने वाली माता में दूध का उत्पादन भी बढ़ाता है।
चीकू में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। साथ ही अपने मूत्रवर्धक गुणों के कारण यह किडनी के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।