चिया सीड्स सुपरफूड है वजन घटाने से लेकर ताकत देने सभी में मददगार है.
चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्त्व होते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं चिया सीड्स हर किसी के लिए सही नहीं है.
लो बीपी वालों को चिया सीड्स नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बीपी को और लो कर सकता है.
चिया सीड्स में पौटेशियम होते है जो किडनी की समस्या बढ़ा सकते हैं.
जिन्हे पेट की समस्या जैसे फूलना, गैस या आईबीएस रहती है उन्हें चिया सीड्स नहीं खाना चाहिए.
चिया सीड्स खाने से थायरॉयड के मरीज का हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है.
जो लोग खून पतला करने की दवा ले रहे हैं उन्हें चिया सीड्स नहीं खाना चाहिए.
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है, कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.