चिया सीड्स वजन घटाने में असरदार काम करते हैं.

चिया सीड्स खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है. जिससे काफी देर तक पेट भरा रहता है.
लेकिन कुछ लोगों को इसका टेस्ट पसंद नहीं होता तो वहीँ कुछ लोगों समझ नहीं आता चिया सीड्स को कैसे खाएं तो चलिए जानते हैं इसका तरीका.
चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगो दें फिर इसमें नींबू का रस और शहद या संतरे का रस मिक्स करके पी लें.
चिया सीड्स को आप सलाद में डालकर भी खा सकते हैं.
चिया सीड्स को दलिया या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं.
चिया सीड्स को फल और दूध के साथ मिलकार गाढ़ी स्मूदी भी बना सकते हैं.
चिया सीड कस्टर्ड या सीड खाने का आसान और स्वादिष्ट तरीका है. कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध में डालकर मिक्स करें और उसमे भीगे हुए चिया सीड्स डालकर फ्रूट्स ड़ालें.
चिया सीड्स बीज के रूप में पसंद नहीं है तो इसका पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं.