वजन घटाने में चिया सीड्स असरदार काम करते हैं.

वजन कम करने के लिए भी इसे आजकल काफी लोग डाइट में शामिल कर रहे हैं.
चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.
चिया सीड्स में मौजूफ फाइबर और प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है और आपको बार-बार फूड क्रेविंग नहीं होती.
हालाँकि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें नहीं पता वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का कैसे और कितना सेवन करें, तो चलिए आईये जानते हैं.
चिया सीड्स को पानी के साथ मिलाकर पिएं, चिया सीड्स को एक गिलास पानी में 2 घंटे या रात भर भिगो दें और जैल जैसा हो जाने पर नींबू और शहद डालकर पी लें.
चिया सीड्स को ओटमील, सीरियल्स या स्मूदी पर टॉपिंग के रूप में भी खा सकते हैं.
चिया सीड्स को ग्रीन टी या किसी जूस के साथ भी पिया जा सकता है.
वैसे तो चिया सीड्स को आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं. लेकिन वजन कम करने के लिएब्रेकफास्‍ट से पहले और रात में सोने से पहले इसे खाएं.
एक दिन में 2 चम्मच से अधिक चिया सीड्स का सेवन ना करें साथ ही खूब पानी पिएं.