40 प्लस में रोज़ भीगे छुहारे खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे...
अगर आप 40 प्लस हैं और बढ़ती उम्र आप पर अपना असर दिखाने लगी है, थकान-कमज़ोरी ज्यादा फील होने लगी है, स्टेमिना कमज़ोर पड़ने लगा है तो रोज़ाना दूध या पानी में भिगोए छुहारे खाने शुरू कर दीजिए। फिर देखिए कैसे बढ़ती उम्र थम सी जाती है। आइए जानते हैं कैसा है उम्र पर भीगे छुहारों का असर।
बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। खासकर महिलाओं में मीनोपाॅज के बाद। छुहारे में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, आयरन, विटामिन बी-6 आदि होते हैं, जो हड्डियों को स्ट्रॉन्ग रखते हैं।
छुहारे को दूध में भिगोकर खाने से बढ़ती उम्र में पुरुषों में स्टेमिना की समस्या दूर होती है। छुहारे में पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स के कारण यह फायदा होता है।इसके सेवन से बढ़ती यौन समस्याओं को भी काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
छुहारा लो जीआई फूड है, यानि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है। जिससे आपके ब्लड में शुगर तेजी से नहीं मिलता है।
भीगे छुहारे कमज़ोरी भगाने का भरोसेमंद नुस्खा हैं।अगर आप थकान-कमज़ोरी ज्यादा फील करने लगे हैं, तो नियमित रूप से दो से तीन छुहारे वाला दूध पिएं और फर्क देखें।
छुहारे के नियमित सेवन से आपकी एनर्जी बढ़ेगी। छुहारे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट , कैल्शियम, फाइबर, जिंक, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हमें एनर्जेटिक बनाते हैं।
बढ़ती उम्र में घटती पाचन शक्ति की समस्या छुहारे के सेवन से दूर हो जाएगी। छुहारे में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर करता है, अपच को दूर करता है। इससे बाउल मूवमेंट भी अच्छा रहता है।
40 प्लस की महिलाएं यदि अपने खान-पान में भीगे छुहारे शामिल करें तो उनकी स्किन काफी अच्छी नजर आएगी। छुहारे खाने से स्किन लूज़ नहीं होती। फाइन लाइंस और रिंकल्स भी कम होते हैं।
अगर आप रोजाना दूध और छुहारे का सेवन करते हैं तो इससे आपके बालों को पोषण मिलता है और उनका झड़ना भी कम होता है।
अगर आप जिम जाकर बॉडी-बिल्डिंग करते रहे हैं और अब आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आपने शक्ति कम हो रही है तो रोज़ाना दूध - छुहारे का सेवन करें। यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। और आपकी स्ट्रैंथ भी बरकरार रखता है।
भिगोकर ही क्यों खाएं छुहारे
दरअसल छुहारा सूखा हुआ खजूर होता है जो काफी कड़क होता है इसलिए इसे दूध में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है।
इसका एक फायदा तो यह है कि इसे पचाना आसान हो जाता है और इसके पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। साथ ही खासकर गर्मी के दिनों में छुहारा रात भर दूध या पानी में भिगोकर सुबह खाएं तो उसकी गर्मी भी निकल जाती है।