हर राज्य की अलग-अलग भाषाएं होती हैं इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य की अपनी भाषा है "छत्तीसगढ़ी".
छत्तीसगढ़ी भाषा काफी मीठी और सरल है, जिसमे एक अपनापन होता है, गांव शहर हर जगह लोग छत्तीसगढ़ी बोलते हुए सुनाई पड़ते हैं.
छत्तीसगढ़ी भाषा में कई ऐसे अनोखे- मजेदार शब्द है जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी.
सब्जी, फूल, खानापान सभी चीजों के लिए जो शब्द इस्तेमाल किये जाते हैं बेहद ही अनोखे- मजेदार होते हैं.
इसी तरह रिश्तों को बताने के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द भी मजेदार हैं.
यहाँ दादा को ददा, दादी को दाई, पिता को बाबू या ददा, माँ को महतारी, बहन को बहिनी, चाचा को कका कहते हैं.
छत्तीसगढ़ी भाषा में भाई की पत्नी यानी भाभी के लिए भी एक अलग और खास शब्द इस्तेमाल किया जाता है.
यहाँ भाभी को भौजी कहा जाता है, गांव हो या शहर हर जगह सभी भाभी को भौजी कहते हैं.