गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्मी से शरीर में पानी की कमी होने लगती है. साथ ही कमज़ोर महसूस करने लगते हैं.
लेकिन अपने खान पान का ख्याल रखकर खुद को आसानी से हेल्दी और हाइड्रेट रखा जाता सकता है.
तो ऐसे में पानी की कमी और बीमारी से बचने के लिए आप इन छत्तीसगढ़ी रेसिपीज का सेवन कर सकते हैं.
छत्‍तीसगढ़ में गर्मी के मौसम में लोग बोरे-बासी का सेवन करते हैं. जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर बनाया जाता है. ये गर्मी में लू से बचाता है और पेट को ठंडा रखता है.
फरा एक स्वादिष्ट और सेहतमंद डिश है चावल के आटे से बनता है यह पचाने में आसान होता है.
छत्‍तीसगढ़ में बोहार भाजी को काफी पसंद किया जाता है यह गर्मी के मौसम में खाया जाता है इसके सेवन से पाचन शक्ति और इम्यूनिटी बढ़ती है.
छत्तीसगढ़ में शकरकंद और बैंगन की कढ़ी गर्मियों में बहुत पसंद की जाती है.
छत्तीसगढ़ में लोग प्याज को आग या गैस पर भूनकर खाते हैं. इसके सेवन से लू और धूप से बचा जा सकता है.
माड़िया पेज जो छत्तीसगढ़ का एक पारंपरिक पेय यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है.
"डुबकी कढ़ी" जो उड़द दाल और बेसन से बनती है, गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाती है, पाचन में मदद करती है