चावल का मांड यानी उबले चावल का पानी जिसे चावल बनाने के बाद हम फेंक देते हैं.

लेकिन चावल का पानी यानी मांड भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
चावल के पानी में मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च से वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
चावल के मांड में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं.
चावल का मांड पीने से गैस, अपच, और कब्ज़ से छुटकारा मिल सकता है.
चावल का मांड त्वचा की समस्या जैसे मुंहासे, दाग धब्बे और झुर्रियों और बालों की समस्या निजात दिला सकता है.
चावल का मांड पीने से बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
चावल का मांड पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
चावल का मांड पीरियड्स पेन की समस्या को खत्म करने में मदद करता है.
चावल का पानी पीने से दस्त की समस्या को दूर हो सकती है.