इस बार फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यानी होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है.
चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2:16 बजे शाम 7:52 बजे तक रहेगा.
ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च की सुबह 9 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
ज्योतिष के अनुसार, 500 साल बाद होलिका दहन पर सबसे बड़ा दुर्लभ चंद्र ग्रहण लग रहा है.
ऐसे में यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों का भाग्य चमका सकता है.
चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, आय के नए स्रोत खुलेंगे, निवेश से खूब लाभ मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नए काम की शुरुआत लिए अच्छा समय है.
सिंह राशि वालों संपत्ति या पुराने निवेश में लाभ मिल सकता है, राजनीति, प्रशासन या सरकारी क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
धनु राशि के जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक तंगी दूर होगी, विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है, विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है.