लोग परिवार के अलावा अगर किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं तो वो हैं दोस्त.

दोस्तों के साथ हम अपने जीवन की हर बात शेयर करते हैं.
लेकिन किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होता. कुछ दोस्त भरोसे के पात्र नहीं होते.
आचार्य चाणक्य ने भी अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे दोस्तों के बारे में बताया है जिनपर भरोसा नहीं करना चाहिए.
ऐसे लोग जो सभी के दोस्त बनते हो उनपर भरोसा नहीं करना चाहिए. ये एक-दूसरे की बातें इधर-उधर करते रहते हैं.
चुगलखोर दोस्त पर भूलकर विश्वास नहीं करना चाहिए ये झगड़ा होने पर आपकी बातें दूसरे से शेयर कर सकते हैं.
ऐसे लोग जो हमेशा मुँह पर मीठा बोलते हैं उनपर भरोसा न करे. ये पीठ पीछे बुराई करते हैं.
ऐसे दोस्त जो स्वंय को बड़ा दिखाने के लिए आपकी छवि को खराब करते हैं उनपर  भरोसा न करें
कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं जो आपकी तरक्की से जलते हैं उनपर भरोसा न करें.
ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा बोलते हैं भरोसे के लायक नहीं होते.