आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गयी है. आज नवरात्र का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री को समर्पित होता है.
नवरात्र के नौ दिन भक्त व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की सच्चे ह्रदय से पूजा करते हैं.
नवरात्र का व्रत रखने से मानसिक और शारीरिक शुद्धि के साथ भक्तों को माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
नवरात्रि के व्रत में खानपान भी ध्यान रखना होता है व्रत में कुछ चीजों के सेवन की मनाही होती है. अगर आप भी व्रत रख रहे हैं तो जान लें.
नवरात्रि व्रत में अनाज का सेवन नही करना चाहिए, व्रत में चावल और गेहूं से बनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए.
नवरात्रि व्रत में भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे प्याज और लहसुन न खाएं.
नवरात्रि व्रत में पैकेटबंद खाना, तला हुआ स्नैक्स, बाहरी खाना खाने से बचना चाहिए, इससे व्रत टूट सकता है.
व्रत में मांस और शराब खाना वर्जित होता है. इसे माता रानी नाराज हो जाएगी इसके साथ ही व्रत टूट सकता है.