आज 19 मार्च गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है चैत्र नवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है.
चैत्र नवरात्रि का 9 दिन बहुत खास और पवित्र होता है इस दिन सच्चे ह्रदय से पूजा अर्चना करने से माता प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से सारे काम बनने लगे हैं.
नवरात्रि की रात में कुछ उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि, व्यापार में सफलता, और नौकरी में तरक्की पा सकते हैं.
नवरात्रि की रात में कपूर और लौंग को जलाकर उसका धुंआ पूरा घर में फैलाये, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. साथ ही दरिद्रता दूर होती है.
धन सम्बन्धी समस्या के लिए चैत्र नवरात्र की रात कमल गट्टे की माला से 108 बार ''ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः'' मंत्र का जाप करें.
शाम में घर के मुख्य दरवाजे पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लौ करके गाय के घी का दीपक जलाये.
लाल कपड़े में 5 या 11 पीली कौड़ियां और चांदी का सिक्का बांधकर इसे माँ दुर्गा के पास रखकर अपनी तिजोरी में रख दें.
नवरात्रि की रात में पीले रंग के लड्डू या मखाने की खीर का भोग माँ दुर्गा को लगाएं.