चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो चुकी है और 27 मार्च तक चलेगी, आज 21 मार्च को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है.
चैत्र नवरात्रि में भक्त माँ दुर्गा की विधिविधान से पूजा अर्चना करते हैं इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय भी करते हैं.
चैत्र नवरात्रि में लौंग से जुड़े उपाय कर सकते है जिससे माँ दुर्गा प्रसन्न होगी और उनके आशीर्वाद से ग्रहों के अशुभ प्रभाव , आर्थिक समस्या दूर होगी.
नजर से छुटकारा पाने के लिए 11 लौंग लेकर ऊपर से वार लें और किसी चौराहे पर जाकर रख दें, लेकिन वापस मुड़ कर न देखें.
इक्छापूर्ति के लिए अपने उम्र के अनुसार लौंग लेकर काले धागे से माला बनाकर माँ दुर्गा को अर्पित करें.
करियर, बिजनेस या नौकरी की रुकावट दूर करने के लिए लौंग का जोड़ा सात बार उतार कर माँ दुर्गा जी चढ़ाये और शाम को जला दें.
विवाह में आ रही रुकावट या राहु और केतु के दोष दूर करने के लिए शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाना असरदार उपाय है.
घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा है तो शाम को कपूर के साथ दो लौंग जलाकर पूरे घर में धुआं दिखाएं.