Ajwain Ki Chai Fayde: अनिद्रा से हैं परेशान, तो रोज़ सोने से पहले पिएं अजवाइन की चाय, मिलेंगे ये अन्य फायदे भी...
एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स से भरपूर अजवाइन की चाय आप रोजाना रात को सोने से पहले पिएंगे तो आपको बहुत सारे फायदे होंगे।
अजवाइन की चाय स्ट्रैस घटाती है जो मूलतः रात में दिमाग चलने का कारण होता है। तनाव कम होगा तो आप को खुद ब खुद अच्छी नींद आएगी।
अजवाइन की चाय इम्यूनिटी बेहतर करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और थाइम सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य वायरल इन्फेक्शन को से आपको बचाते हैं।
जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है, उनके लिए भी अजवाइन की चाय अच्छी है।
अजवाइन की चाय शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करती है। इसके गुण गठिया के रोगियों को बहुत राहत देते हैं।
अजवाइन की चाय गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाती है और सूजन, गैस, अपच आदि पेट की समस्याओं से राहत देती है।
अजवाइन की चाय की खासियत है कि यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इसके सेवन से कैलोरी बर्न करना आसान होता है जिससे वजन घटता है।
अजवाइन की चाय हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। यह बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाती है और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर करती है।
अजवाइन की चाय शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है यानि शरीर के डिटाॅक्सिफिकेशन में मदद करती है।
अजवाइन की चाय ऐसे बनाएं:- अजवाइन की चाय बनाने के लिए 2 कप पानी पैन में उबालें। इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें और तब तक उबलने दें जब तक यह आधी न रह जाए। अब इसे एक कप में छान लें और हल्की गरम रहने पर शहद मिलाकर पिएं।