CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी चली, वहीँ आज भी कई जिलों में बारिश की सम्भावना है.
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के चार जिलों - बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में यलो अलर्ट जारी किया है.आइये जानते हैं कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल.
बता दें कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कहीं-कहीं आंधी भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है,