हमारे देश में सदियों से भोजन में जिन मसालों को जगह दी गई, विद्वानों ने उनका खासा महत्व पहचान लिया था।

माॅर्डन स्टडीज़ ने भी कई मसालों के कैंसर रोधी गुणों को माना है। आइए जानते हैं कौन से ऐसे मसाले।
कैंसर रोधी मसालों में लौंग का खास स्थान है। इसमें यूज़ेनॉल पाया जाता है जो ट्यूमर के विकास को रोकता है।
स्किन, लंग्स और पाचन तंत्र के कैंसर से लौंग बचाव कर सकती है।
काली मिर्च कैंसर रोधी है। दूध में काली मिर्च और हल्दी मिलाकर पीने से कैंसर सेल्स पनपने की संभावना घटती है।
तेज पत्ता बाॅडी को डिटाॅक्स करता है। इसमें भी कैंसररोधी गुण हैं।
दालचीनी में एंटी ट्यूमर गुण होते हैं। यह कैंसर को पनपने से रोकती है।
हल्दी में एंटीकैंसर प्राॅपर्टीज़ होती हैं। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन कैंसर से बचाव करता है।
इलायची भी कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकती है। इलायची को उबाल कर इसके पानी का सेवन करना भी फायदेमंद है।
जावित्री और जायफल भी कैंसर के खिलाफ गुण दिखाते हैं।