कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें।