Budhwar Rashifal 28 February 2024: करियर और बिजनेस में इन राशि वालो को होगा तगड़ा नुकसान, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज किसी से विवाद और मतभेद हो सकते हैं। खर्चा और फालतू दौड़-भाग हो सकती है। आज आप ऑफिस से छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताने का विचार कर सकते हैं। बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा हो सकती है। सेहत को लेकर यदि आप कई दिनों से परेशान है तो किसी अन्य डॉक्टर से भी सलाह ली जा सकती है। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई खोई हुए वस्तु वापस मिल सकती है। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। खर्चे भी बढ़ेंगे, आपका स्ट्रेस लेवल भी बढ़ा रहेगा, इसलिए स्वयं पर फोकस रखें। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे नए अनुभव होंगे, जिनसे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फैमिली के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें। अच्छे लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज भविष्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपनी और संतान की तंदुरुस्ती का ध्यान रखना होगा। अपनी प्लानिंग को साकार रूप देने का सही समय आ गया है, आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। आपके जीवन में प्रेम और सद्भाव का आगमन होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग तारीफ पाएंगे। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरु कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जायेगी। किसी को दिया हुआ धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की बात करें तो प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करते हुए नजर आएंगें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आप दोनों घूमने भी जा सकते हैं। रिश्ते में ताजगी आएगी। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में वृद्धि होगी।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले ज आपको संभलकर रहना होगा, क्योंकि लोग आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की पूरी कोशिश करेंगे। अनिद्रा की वजह से परेशानी हो सकती है। कोई पुराना मामला, पुराना दुश्मन सामने आ सकता है या कोई विपरीत स्थिति आपके साथ बन सकती है। अगर दांपत्य जीवन में बात बिगड़ने लगे तो आपका पार्टनर उसे आसानी से संभाल लेगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा तनावपूर्ण रहेगी।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आजलंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। सेहत से जुड़ी आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन कार्यों की अधिकता रहेगी, आप व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। अधिक कार्य होने की वजह से शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। किसी भी बहस को लंबा खींचने का प्रयास न करें। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। आप दूसरों से मदद मांगने में संकोच करेंगे। आप प्रियजन के लिए एक उपहार खरीद सकते हैं। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास कर सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाएगी। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आज मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार की ठोस दिनचर्या बनाए रखें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। घर व कार्यस्थल पर कैसी भी परिस्थितियां बनें, पर संतुलन खोने से बचें। अनावश्यक खरीदारी से बचें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्राथमिकताएं तय करें, क्योंकि कई बार आप छोटी चीजों के लिए बड़ी बातों की अनदेखी कर जाते हैं। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में सफल होंगे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज कारोबार में अनुकूल वातावरण रहेगा। घर व कार्यस्थल की गतिविधियों का केंद्र बिंदु रहेंगे। आप चीजों को उनके सही परिप्रेक्ष्य में देखते हैं व भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होने देते। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। घर में किसी मेहमान के आ जाने से थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। पारिवारिक व व्यावसयिक दोनों परिस्थितियों में भावुक होने के बजाय तार्किकता के आधार पर फैसले लें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी आय व्यय को भी बैलेंस कर लेंगे। नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। वर्कप्लेस पर किसी बात को लेकर सीनियर्स से मनमुटाव हो सकता है, पर इसको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आप किसी नई परीक्षा की तैयारियां शुरू कर सकते हैं। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है।