Budhwar Rashifal 13 December 2023: मेष, वृष सहित किन राशियों को नौकरी में होगा लाभ, किसको बरतनी होगी सावधानी, जानिए अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। आज किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपके काम में उससे कोई रुकावट न आएं। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में अनुभवी की सलाह जरूर लें, वरना पैसा उलझ भी सकता है। जिन लोगों को किसी काम के परिणाम को लेकर चिंता हो रही थी वो अपने डर से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय मांफ कर दें। जल्दबाज़ी में लिए गए फ़ैसले के कारण आपको ज़िन्दगी में आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपके जीवनसाथी का मूड आज उदास रह सकता है। इसलिए अपने तीखे रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव को लेकर चिंतित न हों। किसी कठिन परिवारिक मसले को सावधानी से सुलझाने की जरूरत होगी। आप अपनी मेहनत से आर्थिक संकटों से तुरंत पार करने में कामयाब होंगे। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपके पास अपनी सेहत को सुधारने के लिए भरपूर समय होगा। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आपकी वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करते नजर आएंगे। माताजी के साथ अनबन हो सकती है या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। आज जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने के लिए शुभ दिन है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव रहेगा। क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से किसी से मनमुटाव नहीं होगा। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपकी एकाग्रता भंग हो सकती हैं। आप में से कुछ लोगों को वित्तीय स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं। पुराने काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन आज दूर होगी। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। खर्चा और टेंशन बढ़ सकती है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी। पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज घर में कुछ बदलाव होंगे ये बदलाव आपको भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ दूसरों के सामने ज़ाहिर करने में सफल रहेंगे। शत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें। यात्रा के दौरान आप अपने मकसद में सफल रहेंगे। विवाहित आज शाम को किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में अचानक भारी धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। वित्तीय स्तर पर स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करें। आज दूसरों की सलाह पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी जिस से आपको कुछ फायदे हो सकते हैं। बिजनेस में आ रहीं अड़चने आज किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। अगर आज आप जीतोड़ मेहनत करेंगे तो अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने आपको प्रसन्न बनाए रखना होगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि हो सकती हैं। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की जरूरत है।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज प्यार के मामले में आपको आज निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारें क्योंकि आखिर में आपके सच्चे प्यार जीत होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन भरा हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव विचारों से बचें। परिजनों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। वृषभ राशि वालों को अपनी प्रतिभाओं के लिए भी पुरस्कार मिल सकते है।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। प्रॉपर्टी मार्केट में आपके फायदे का कोई समाचार मिल सकता है।]