बुधवार का दिन गणेश जी की आराधना के लिए शुभ माना जाता है. बुधवार का संबंध बुध ग्रह से भी माना जाता है.
बुधवार के दिन विधि विधान से गणेश जी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं.
बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है. जिससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है.
बुधवार के दिन हरी सब्ज़ियां, हरे फल, और हरी वस्तुओं का दान करना शुभ होता है.
बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं या किन्नरों को हरी चूड़ियों का दान करें.
बुधवार के दिन गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए.
बुधवार के दिन हरे पेड़-पौधों का दान करें.
बुधवार के दिन हरे या नीले रंग के कपड़े दान करना शुभ होता है.