शादी के दिन हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत नजर आए, इसके लिए स्किन केयर शुरू करना जरूरी है.
शादी से एक महीना पहले स्किन केयर रूटीन अपनाने से त्वचा में नैचुरल ग्लो लाया जा सकता है.
रोजाना सुबह खाली पेट चुकंदर, नीम, करी पत्ता और पुदीने से बना डिटॉक्स ड्रिंक पिएं.
हफ्ते में दो बार मुल्तानी मिट्टी, दही और एलोवेरा का नेचुरल फेस पैक लगाएं.
रात को सोने से पहले क्लींजिंग, मॉश्चराइजिंग और सीरम लगाना स्किन को रिपेयर करता है.
हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग करें ताकि डेड स्किन हटे और चेहरा दमके.
योग और फेस एक्सरसाइज से चेहरे की मसल्स टोन होती हैं और नेचुरल ग्लो आता है.
गर्मी में पसीना और धूल स्किन को डल कर सकते हैं, लेकिन घरेलू उपाय इसे ठीक करते हैं.
शादी के दिन नेचुरल, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना अब मुश्किल नहीं, बस सही रूटीन अपनाएं.