मीनोपाॅज हर महिला के जीवन का एक निश्चित पड़ाव है जिसमें पीरियड्स का आना पूरी तरह बंद हो जाता है। मीनोपाॅज के कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। साथ ही हड्डियों की सघनता भी तेजी से घटती है।
यहां हम उन घरेलू उपायों पर बात करेंगे जिन्हें अपनाकर मीनोपाॅज के बाद महिलाएं अपने खानपान से हड्डियाओं को मज़बूत बना सकती हैं।
मीनोपाॅज के बाद आप खसखस यानि पाॅपी सीड्स का प्रयोग बढ़ाएं। आप इसे भूनकर दूध में उबालकर लें।
तिल कैल्शियम का ज़बरदस्त सोर्स हैं। प्रतिदिन दो से तीन चम्मच तिल खाना सुनिश्चित करें तो बेहतर।
आप छुहारे के पाउडर की खीर बना कर खा सकती हैं।
आप दालें और फलियां जैसे चना,काबुली चना, राजमा आदि अपनी डाइट में शामिल करें।
आप दूध, दही, मठा या छाछ, पनीर जैसी कैल्शियम रिच चीज़ों का सेवन करें।
सोया प्रोडक्ट मीनोपाॅज के दौर से गुजर रही महिलाओं के लिए बहुत अच्छे हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
गाय के घी का सेवन करना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
तिल के तेल का सेवन भी आप कर सकती हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच तिल का तेल मिलाकर सोने से पहले सेवन करें।
आप बादाम, अंजीर, पिस्ता, छुहारा, ब्राजील नट्स, अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स ले सकती हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन के, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आप डाइट में इनका सेवन सुनिश्चित करें।