फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी जगत तक बनी थी ऐसी खौफनाक दहशत का माहौल जिसके चलते निर्देशक, एक्टर, एक्ट्रेस और सिंगर ही नहीं बल्कि डर के मारे आम लोगों भी कंप-कंपाने लगे थे. जिस की हम बता कर रहे है वो बड़े-बड़े सेलेब्स पर हुए जानलेवा हमलों के बारे में है. जिसके चलते 2 सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई, और एक एक्टर का शरीर तो बीच सड़क में पूरा खून से लथपथ था. तो आइए जानते है...
रोहित शेट्टी:- बॉलीवुड के निर्देशित रोहित शेट्टी के घर के बाहर शनिवार 31 जनवरी को हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की, वही इस घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीमें और पुलिस रोहित घर पहुंच गई थी. बाद में इस हमले की जानकारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली.
सलमान खान:- बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान के घर में कई बार फायरिंग हो चूका है. वही जान से मारने की धमकी भी मिली थी, धमकी के एक साल पहले 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी. इसे हमले में लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी, वही पुलिस ने जांच के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया था.
राकेश रोशन:- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन जब तिलक रोड स्थित ऑफिस से निकल रहे थे, तो तभी उन पर गोलियां बरसाई गईं. वही एक गोली छाती में लगी थी. और एक कंधे पर, उनकी शर्ट से खून बह रहा था. जिसके बाद पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी. यह साल 2000 की बात है.
दिशा पाटनी:- बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी फायरिंग के निशानों में बन चुकी है. साल 2025 में दिशा के बरेली स्थित उनके घर पर फायरिंग की गई, जिसे रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े दो लोगों ने अंजाम दिया था. जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि घटना एक सोशल मीडिया विवाद से जुड़ी हुई थी.
गुलशन कुमार:- टी-सीरीज मालिक, संगीत लेबल और बॉलीवुड के निर्माता गुलशन कुमार को मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 12 अगस्त 1997 को गोलियों से भूनकर हत्या कर दिया गया था. उन्हें 16 गोलियां मारी गई थीं. बताया जा रहा है कि हर महीने 5 लाख देने से इनकार किया था, जिसके कारण अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने उनकी हत्या करवा दी.
कपिल शर्मा:- बॉलीवुड के कॉमेडियन कपिल शर्मा भी हुए है फायरिंग के शिकार, जी हां... कनाडा में स्थित उनके कैफे पर फायरिंग की गई और वह भी तीन से चार बार, साल 2025 में पहली बार जुलाई में, दूसरी बार अगस्त और तीसरी बार अक्टूबर में कपिल के कैफे को निशाना बनाया गया. उस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी.
सिद्धू मूसेवाला:- 29 मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमला में उनकी गाड़ी को घेरकर गोलियों से भून दिया था. इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली थी. पुलिस जांच में इसे आपसी गैंगवार का नतीजा बताया गया.
एपी ढिल्लों:- सितंबर 2024 में पंजाब के फेमस सिंगर एपी ढिल्लों का कनाडा में स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग की गई थी. पुलिस ने इस मामले में जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया. वही इस फायरिंग का एक CCTV फुटेज तेजी से वायरल हुआ था.
एल्विश यादव:- बिग बॉस के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम में स्थित घर पर भी फायरिंग की गई थी. इस घटना में हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी. उस वक्त एल्विश घर पर नहीं थे, लेकिन उनका परिवार अंदर मौजूद था. पुलिस ने इस मामले में जांच की और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया.