लोग देर रात फ़ोन चलाने के बाद उसे तकिये के पास ही रखकर सो जाते हैं.
या फिर अलार्म लगाने के लिए तकिये के पास रखकर सोते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
मोबाइल की वजह से मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित होता है जिससे नींद की क्वालिटी खराब होने लगती है.
फोन से निकलने वाले रेडिएशन के कारण माइग्रेन और सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है.
इसकी वजह से याददाश्त में कमी और दिमाग में अत्यधिक उत्तेजना जैसी समस्याएं हो सकती है.
मोबाइल डिवाइस के शरीर के पास होने के कारण इससे मर्दों की फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है.
लम्बे समय तक ऐसा होने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, हालाँकि इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.