हमारे समाज में बिल्ली का रास्ता काट जाए तो यह एक अपशकुन माना जाता है.

जब बिल्ली का रास्ता काटते हुए देख लेते हैं, तो वे कुछ समय तक ठहर जाते हैं या किसी और को अपनी राह पार कराते हैं.
हालांकि, यह बात पूरी तरह से सही नहीं है. बिल्ली का रास्ता काटना हर समय अशुभ नहीं होता है.
बिल्ली का बाईं से दाईं ओर रास्ता काटना अशुभ माना जाता है.
ऐसा माना जाता है कि बायीं ओर से दायीं ओर जाना नकारात्मक प्रभाव का संकेत हो सकता है.
अगर बिल्ली रास्ता काटते हुए किसी अन्य दिशा में जाती है या अगर वह केवल गुजरती है, तो इसे अशुभ नहीं माना जाता.
अगर बिल्ली दाईं से बाईं ओर जा रही हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है.
तंत्र शास्त्र के अनुसार, बिल्लियों की छठी इन्द्रिय बहुत विकसित मानी जाती है. यह माना जाता है कि बिल्लियाँ भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अंदाजा लगा सकती हैं.
वे नकारात्मक शक्तियों को पहचानने और उनसे बचाव करने में सक्षम मानी जाती हैं.
इसलिए बिल्ली को अशुभ से जोड़कर देखा जाता है.