रियलमी ने भारतीय मार्केट में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए P-सीरीज का नया और सस्ता 5G फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी वाला डिवाइस ढूंढ रहे हैं।
15,000 रुपये से कम की रेंज में कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 144Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले देकर सबको हैरान कर दिया है। Realme P4 Lite 5G में आपको 6.8 इंच का बड़ा HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो कंटेंट देखने के अनुभव को काफी बेहतर बना देता है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो इस बजट में मिलना काफी मुश्किल होता है। स्क्रीन की विजिबिलिटी को बेहतर करने के लिए इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
कंपनी ने इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ उतारा है। साथ ही धूल और पानी की हल्की बौछारों से बचाव के लिए इसे IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे डेली यूज के लिए काफी रफ-एंड-टफ बनाती है।
Realme P4 Lite 5G के अंदर 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स में Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है, गेमिंग और ऐप्स चलाने में काफी सक्षम है। यह फोन 6GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स लेटेस्ट Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 पर चलता है, जो यूजर्स को एक क्लीन और नया इंटरफेस प्रदान करता है।
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 7,000mAh बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के कारण यह फोन आराम से 1.5 दिन तक का बैकअप दे सकता है, इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 15W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
इसमें पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरों से आप 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
इसके बेस मॉडल यानी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत ₹12,999 रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹13,999 में उपलब्ध होगा। फोन के टॉप-एंड मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹15,999 तय की गई है।
लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट और ₹500 का बैंक ऑफर मिल रहा है। इन ऑफर्स के बाद आप इस फोन को क्रमशः ₹11,499, ₹12,499 और ₹14,999 की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे।
यह फोन मोजेक ब्लू और मोजेक ग्रीन कलर ऑप्शंस में आता है। इस फोन की पहली सेल 25 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।