डायबिटीज पेशेंट्स के लिए कुछ खास फूड आइटम्स हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
सफेद चावल नहीं ब्राउन राइस खाएं। यह फाइबर, मैग्नीशियम और अन्य अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
क्विनोआ खाएं। इसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। साथ ही भरपूर फाइबर भी है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
घुलनशील फाइबर से भरपूर दलिया खाएं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
पत्तेदार साग खाएं। ये विटामिन मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली और फूलगोभी खाएं। इनमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है।
केले और आम की जगह जामुन, स्ट्रॉबेरी, अंगूर जैसे फल को प्रेफर करें।
लो फैट मिल्क और दही का सेवन करें।
दालें खाएं। ये फाइबर, प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर होती हैं। ये ब्लड में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करती हैं।
राजमा, ब्लैक बीन्स, छोले जैसी फलियों का सेवन करें। ये प्रोटीन, फाइबर और आयरन के अच्छे स्रोत हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
डायबिटीज़ पेशेंट्स टोफू खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी इसका कम है। साथ ही कैलोरी और फैट भी कम है।