दो चम्मच बेसन में आधे नींबू का रस मिलाएं। साथ ही एक टी स्पून शहद भी डालें। अब इस स्क्रब से 4 से 5 मिनट चेहरे की मसाज करें और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें।
एक कटोरी में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। ज़रूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं । इससे चेहरे पर स्क्रब करें और 10 मिनट के लिए छोड़ें। बाद में चेहरा धो लें।
दो छोटे चम्मच बेसन में एक टेबल स्पून दही मिलाएं और साथ ही एक चुटकी हल्दी। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। स्क्रब करें और 10 मिनट बाद धोएं। यह ड्राई स्किन वालों के लिए बेहतरीन स्क्रब है।
अगर आपके चेहरे पर डेड स्किन बहुत ज्यादा है तो आप बेसन में गुलाब जल मिलाकर स्क्रब करें। इससे स्किन को सॉफ्ट और ताज़ा बनाने में मदद मिलेगी।
स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए दो चम्मच बेसन के साथ एक चम्मच ओट्स पाउडर और जरूरत अनुसार दूध मिलाकर स्क्रब बनाएं । यह स्किन को एक्सफोलिएट करेगा।
दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और एक चम्मच पिसा हुआ दलिया लें। ज़रूरत पड़े तो गुलाब जल मिलाएं। इससे फेस को स्क्रब करें।
Explore