मोरिंगा यानि सहजन की पत्तियों को उबालकर बनाया जाने वाला जूस चेहरे को बूढ़ा दिखाने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।इनमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है।

सहजन में कैल्शियम बहुत अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही इसमें फास्फोरस भी होता है। इसलिए मोरिंगा जूस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सहजन में विटामिन ए भी होता है इसलिए आंखों के लिए भी बहुत अच्छा है। यह ड्राई आई की समस्या को दूर करने के साथ मोतियाबिंद से बचाव भी करता है।
मोरिंगा जूस में पर्याप्त आयरन होता है इसलिए यह खून बढ़ाता है और एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
मोरिंगा जूस हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है।
इसमें कैलोरी कम होती है इसलिए यह वजन कम करने में लगे लोगों के लिए भी बढ़िया है।
सहजन में कैलोरी कम होती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसलिये यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
मोरिंगा जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रापर्टीज़ होती हैं। यह जूस गले और चेस्ट के इंफेक्शन से बचाव करता है।
मोरिंगा जूस में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए जोड़ों के दर्द को भी दूर करता है।
मोरिंगा जूस शरीर में टॉक्सिंस बनने नहीं देता, जिस वजह से किडनी स्वस्थ रहती है और किडनी स्टोन होने का खतरा भी कम होता है।
मोरिंगा जूस पाचन तंत्र के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके सेवन से कब्ज से भी राहत मिलती है।
मोरिंगा जूस ऐसे बनाएं:- मोरिंगा जूस बनाने के लिए आप मोरिंगा के आधे कप साफ धुले हुए पत्तों को डेढ़ गिलास पानी में उबालें।
अगर आप इसमें कच्ची हल्दी का एक टुकड़ा भी डाल देंगे तो यह शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हो जाएगा। 8-9 मिनट बाद आप इसे छान लें और गुनगुना रहने पर पिएं। इस जूस की सौ एम एल मात्रा पर्याप्त है।
NEXT
Explore