मर्दों को दाढ़ी-मूंछ रखना बहुत पसंद होता है.
दाढ़ी और मूंछों का स्टाइल चेहरे के लुक को पूरी तरह बदल देता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं लंबी और घनी दाढ़ी रखने का शौक आपको बीमार बना सकता है.
जी हाँ, दरअसल मर्दों की दाढ़ी और मूंछों में टॉयलेट सीट जितने बैक्टीरिया हो सकते हैं.
वाशिंगटन पोस्ट की शोध रिपोर्ट के अनुसार, जितना बैक्टीरिया एक टॉयलेट सीट पर हो सकता है उससे ज्यादा बैक्टीरिया आपके दाढ़ी-मूंछ में हो सकते हैं.
दाढ़ी और मूंछों की सही से सफाई न करने की वजह से ऐसा हो सकता है.
क्योंकि दाढ़ी में तेल, एलर्जी, पसीना और मृत त्वचा जमा हो जाती है जिससे बैक्टीरिया के पनपने चांस बढ़ जाते हैं.
अगर दाढ़ी-मूंछ रखे हैं तो सही तरीके सफाई बेहद जरुरी है.