माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है इस साल 23 जनवरी को बसंत पंचमी है.
बसंत पंचमी के दिन विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है.
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें जाते हैं. इतना ही नहीं भोजन, फूल हर तरफ पीला नजर आता है. इसके पीछे कई कारण है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीला रंग माँ सरस्वती को अत्यंत प्रिय है. साथ ही पीला रंग ज्ञान, बुद्धि और पवित्रता का प्रतीक है.
पीला रंग खुशी, आशा, ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है.
पीला रंग सकारत्मकता और शुभता का कारक माना जाता है.
बसंत पंचमी से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है ऐसे में यह प्रकृति और नए मौसम का प्रतीक माना जाता है.
आयुर्वेद और वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार, पीला रंग मन को शांत, मूड को अच्छा कर तनाव कम करता है.