एक पैन में एक टेबल स्पून तेल गर्म करें।इसमें हरी मिर्च और प्याज को फ्राई करें। अब अदरख डाल कर भूनें। हल्की सुनहरी रंगत आने पर उपलब्ध सब्जियां बींस, मटर,गाजर आदि को हल्का पका लें। अब मिर्च, हल्दी , धनिया , गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालें। कुछ सेकंड्स के लिए भूने।