बी-टाउन की बेबाक एक्ट्रेस और एक्टर अली फजल की वाइफ ऋचा चड्ढा हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं.

ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म के कई दिनों बाद अपने बेहद ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.
इन तस्वीरों में ऋचा चड्ढा गोल्डन और बेज साड़ी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. जिसे उन्होंने बिना ब्लाउज के कैरी किया है.
ऋचा इन तस्वीरों में बहुत ही खूबसूरती के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.
उन्होंने अपनी साड़ी को भी बहुत ही यूनिक तरीके से ड्रेप किया है. जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.
ऋचा ने अपने बेबी बंप पर ब्लैक कलर से एक पेंटिंग भी बनवा रखी है. इसका जिक्र एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में किया.
उन्होंने बताया कि, “मेरी नाभि पर जीवन का फूल और मेरी चेस्ट पर दिव्य स्त्री का प्रतीक है.”
ऋचा ने आगे लिखा कि, “मुझे उस समय पता नहीं था कि मेरी एक बेटी होगी. महिला ब्रह्मांड का पवित्र पात्र, अपनी छवि में एक और बनाने के लिए खुद का क्लोन बनाती है.'
बता दें कि ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई 2024 को अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया था. उसके पैरों की एक तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.
ऋचा चड्ढा ने ‘मिर्जापुर’ फेम अली फजल से शादी की है. दोनों की शादी 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में हुई थी.