दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं काफी लंबे वक्त से हो रही हैं,

जिसके चलते एक्ट्रेस को तमाम लोगों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था.
लोग दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को फर्जी बता रहे थे और कई तरह के दावे कर रहे थे.
अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप की तस्वीरें पोस्ट करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.
दीपिका पादुकोण ने कुछ फोटोज में अपने पति रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक पोज भी दिए हैं.
फोटोज में रणवीर सिंह पत्नी के बेबी बंप को प्यार से सहलाते दिख रहे हैं.
दीपिका पादुकोण ने अलग-अलग आउटफिट में मनमोहक पोज दिए हैं, जो लोगों को दीवाना बना रही हैं.
दीपिका पादुकोण मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके जिंदगी के खूबसूरत दौर का जश्न मना रही हैं.
दीपिका ने काले रंग के ब्रालेट के साथ सूट पहना हुआ है,
जिसके साथ उनकी मनमोहक मुस्कान खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है.
दीपिका-रणवीर ने इस साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी.
कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि बेबी सितंबर में जन्म लेगा.
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें जिंदगी के नए दौर के लिए जमकर बधाइयां दी थीं.