मुगल राजा औरंगजेब को लेकर देशभर में खूब विवाद मचा हुआ है. खासकर उनकी कब्र को लेकर.

औरंगजेब मुगल साम्राज्य का सबसे प्रभावशाली बादशाह था लेकिन क्या आप जानते हैं उसने भारत में क्या क्या बनवाया था.
औरंगजेब ने दिल्ली में मोती मस्जिद का निर्माण कराया. मोती मस्जिद का निर्माण 1663 में हुआ.
औरंगजेब ने मोती मस्जिद अपनी ताजपोशी के बाद बनवाया था. मोती मस्जिद लाल किले के अंदर मौजूद है.
इस मस्जिद को सफेद संगमरमर से बनवाया गया था. जो बिलकुल मोती की तरह चमकती है.
औरंगज़ेब ने वाराणसी में 1669 में एक मस्जिद का निर्माण किया था. जिसे आलमगीर मस्जिद कहते हैं. औरंगजेब ने अपनी मानद उपाधि आलमगीर के नाम पर बनवाई थी.
औरंगज़ेब ने 1678 में बीबी का मक़बरा बनवाया था. औरंगज़ेब ने यह अपनी पत्नी रबिया दुर्रानी यानी दिलरास बेगम की स्मृति में बनवाया था.
दिल्ली का बादशाह बनने के बाद औरंगज़ेब ने 1653 में फतेह नगर को अपनी राजधानी बनाकर उसका नाम औरंगाबाद रखा था, जो महाराष्ट्र में स्थित है.
औरंगजेब ने 1671 और 1673 के बीच बादशाही मस्जिद का निर्माण करवाया था जो अब लाहौर, पाकिस्तान में स्थित है.