जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मैच में अपनी शानदार प्रदर्शन से आठवीं बार चैंपियन कर्नाटक को पहली पारी में हराकर अपना पहला इतिहास रच दिया है.
इस मुकाबले को हुबली के KSCA के मैदान पर खेला गया, जहां जम्मू-कश्मीर के टीम ने 584 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर कर्नाटक की टीम को लक्ष्य दिया, लेकिन कर्नाटक टीम ने पहली पारी में 293 रनों में ही जम्मू-कश्मीर के सामने फिसड्डी हो गई.
जिसके चलते J&K को 291 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई, इस मैच के आखिरी दिन में जम्मू-कश्मीर दूसरी पारी 342/4 पर जारी की, वही जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी की इस बड़ी जीत को 67 वर्षों के लंबे समय बाद चैंपियन बानी है.
बता दें कि इस बड़े जीत हासिल करने के खिलाड़ी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर आकिब नबी डार रहे, ऑलराउंडर आकिब की धमाकेदार गेंदबाजी से कर्नाटक के बल्लेबाजों को मैदान में धूल चटा दिया.
वही ऑलराउंडर आकिब नबी डार ने इस रणजी ट्रॉफी 2026 के सीजन में 60 विकेट लिया और इस जबरदस्त परफॉरमेंस के चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब से सम्मानित किया गया.
वही आकिब नबी का प्रदर्शन देख उनके कप्तान पारस डोगरा ने कहा- ऑलराउंडर आकिब का क्रिकेट के मैदान में धुवाधार परफॉरमेंस रह, और उनहोंने टीम की सबसे मजूबत दीवार बनकर भूमिका निभाई है.
आपको ये भी बता दें कि ऑलराउंडर आकिब नबी डार IPL 2026 के नीलामी में भी काफी सुर्खियों में बने रहे, दिसंबर 2025 में आईपीएल नीलामी कार्यक्रम हुई इस नीलामी में 30 लाख रूपए में DC, SRH और RCB के बीच होड़ देखने को मिली.
लेकिन आकिब नबी डार आखिरी में DC ने 8.40 करोड़ रूपए में खरीदा, जो की आकिब के बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा थी. आईपीएल में आने से पहले KKR और SRH की टीमों के लिए गेंदबाज के रूप में भी काम कर चुके हैं.