रोज एक सेब खाने से कई फायदे हो सकते हैं.
कब्ज के रोगियों को रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब में मौजूद पेक्‍ट‍िन नामक फाइबर मल त्‍याग को आसान बनाता है।
सेब खाने से एस‍िड र‍िफ्लक्‍स और हार्टबर्न जैसी समस्‍याओं को कम करने में मदद म‍िलती है।
एक सेब रोज़ खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी घटाने में मदद मिलती है।
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसलिए सेब खाने से शुगर स्पाइक्स नहीं होते और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
सेब को दांतों से काटकर और अच्छी तरह चबाकर खाने से दांतों और मसूड़ों दोनों को फायदा होता है।
सेब में बोरोन होता है, जो कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे हड्डियां मज़बूती होती हैं।
फाइबर से भरपूर सेब खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है और फूड क्रेविंग नहीं होती जिससे वेट लाॅस में मदद मिलती है।
एक सेब रोज़ खाने की आदत आपकी इम्यूनिटी बढ़ाती है और बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है।
सेब मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाता है और ब्रेन सेल्स को नुकसान से बचाता है जिससे दीर्घायु तक दिमाग बेहतर काम करता है।