क्या आप भी नया iPad खरीदने का सोच रहे हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अमेज़न का ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल शुरू हो गया है और इस मौके पर Apple के iPad 10th जेनरेशन पर बड़ी छूट मिल रही है।
यह सेल 6 अगस्त 2024 से शुरू होकर 11 अगस्त 2024 तक चलेगा। तो देर किस बात की, जानिए कैसे आप इस शानदार iPad को कम कीमत में अपना बना सकते हैं।
इस iPad की असली कीमत ₹34,900 है, लेकिन अमेज़न के इस सेल में आप इसे सिर्फ ₹30,900 में खरीद सकते हैं।
यानी आपको सीधे 11% की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, अमेज़न एक्सचेंज ऑफर और एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रहा है जिससे आप और भी पैसे बचा सकते हैं।
अगर आपके पास पुराना iPhone 13 mini है तो उसे एक्सचेंज करके आप ₹13,100 तक की छूट पा सकते हैं।
इसके अलावा, Amazon SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर ₹2,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।
यानी अगर आप सारे ऑफर का फायदा उठाते हैं तो iPad 10th Gen आपको सिर्फ ₹15,300 में मिल सकता है।
यह टैबलेट देखने में बहुत ही स्टाइलिश है और इसमें 5G की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा जो पुराने लाइटनिंग पोर्ट की जगह लेगा।
iPad 10th Gen में 10.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और ऊपर की तरफ एक पावर बटन दिया गया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है।
फोटो खींचने के लिए इसमें 12MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह iPad A14 बायोनिक चिपसेट से लैस है जो इसे बहुत ही फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है।